Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / श्री श्याम मित्र मंडली द्वारा 3 व 4 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा खाटूश्यामजी का जन्मोत्सव व वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम, 11 निर्धन कन्याओं का होगा सामुहिक विवाह

श्री श्याम मित्र मंडली द्वारा 3 व 4 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा खाटूश्यामजी का जन्मोत्सव व वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम, 11 निर्धन कन्याओं का होगा सामुहिक विवाह

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
श्री श्याम मित्र मंडल समिति द्वारा दो दिवसीय श्री खाटूश्याम बाबा जन्मोत्सव व वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार कार्यक्रम अलग ही अंदाज में आयोजित होगा। यह कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में 3 और 4 नवंबर को मनाया जाएगा। इस बार श्री श्याम मित्र मंडल समिति द्वारा 11 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह भी कराया जाएगा। श्री श्याम मित्र मंडल समिति की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।


अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री श्याम मित्र मंडल समिति के अध्यक्ष राहुल बंसल ने बताया कि 3 नवंबर को नेहरू स्टेडियम में श्यामप्रेमियों की मौजूदगी में 11 कन्याओं के हाथ पीले किए जाएंगे। सभी वैवाहिक रस्में पूर्ण विधि-विधान से कराई जाएंगी और समिति द्वारा नवविवाहिता जोड़ों को गृहस्थ जीवन के लिए समस्त सामग्री भी प्रदान की जाएगी। वहीं 4 नवंबर को श्री खाटूश्याम जन्मोत्सव और भव्य विशाल भजन संध्या का आयोजन साध्वी आनंद ज्योति परमहंस के पावन सानिध्य में होगा। भजन संध्या को और अधिक भक्तिमय बनाने के लिए देश के विभिन्न शहरों से प्रसिद्ध भजन गायक शामिल होंगे, जिसमें कोलकाता से सौरभ शर्मा, पटियाला से विशाल शैली, रूड़की से दिनेश बजरंगी और सिरसा से राजेश गोयल बाबा के भजनों का गुणगान करेंगे। यह कलाकार बाबा श्याम के भजनों से वातावरण को भक्तिमय बनायेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव में बाबा को 56 भोग व 51 किलो के मिल्क केक का भोग भी लगाया जाएगा। साथ ही कोलकाता से मंगाए गए फूलों से बाबा का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सामाजिक समरसता, सेवा और भक्ति को एक साथ जोड़ना है। मंडल के मुख्य संरक्षक चेरब जैन, सचिन गुप्ता, मनोज वर्मा और पूजा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल के द्वारा सामूहिक निर्धन कन्याओं के विवाह की पहल की जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है। यह एक सराहनीय पहल है। जिसकी नगरवासी भी प्रशंसा कर रहे है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से निवेदन किया कि इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम की महिमा का गुणगान करने के लिए पहुंचे। इस बार नवंबर की शुरुआत श्याम भक्ति, सेवा और शुभ मंगलमय आयोजनों से होने वाली है। नेहरू स्टेडियम में होने वाले 33वें श्री खाटूश्याम जन्मोत्सव में शामिल होकर सभी आशीर्वाद प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share