Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / जिलाध्यक्ष चौधरी सेठपाल परमार के आवास पर खानपुर ब्लॉक अध्यक्ष ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

जिलाध्यक्ष चौधरी सेठपाल परमार के आवास पर खानपुर ब्लॉक अध्यक्ष ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

रुड़की। ( बबलू सैनी ) आज जिला किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौ. सेठपाल परमार के आवास गणेशपुर शिव विहार रुड़की में एक बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौ. सेठपाल परमार ने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका हैं। जनता को महंगाई और बेरोजगारी की मार झेलनी पड़ रही हैं। अब जनता ने चुनाव में भाजपा का सफाया करने के लिए अपना मन बना लिया हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस परचम लहरायेगा। इसी कड़ी मंे खानपुर ब्लॉक अध्यक्ष चौ. कृष्णपाल उर्फ मोनू ने अपनी कमेटी की घोषणा की, जिसमें उपाध्यक्ष सरफराज, जोर सिंह, पॉपीन, कोषाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, महासचिव पंकज शर्मा, सुधीर, सचिव सचिन, शुभम, अभिषेक, परमदीप नियुक्त किये गये। उन्होंने इन सभी नामों के कार्यकारिणी की घोषणा की। इस मौके पर कृष्णपाल उर्फ मोनू ने कहा कि इस कार्यकारिणी में क्षेत्र के सभी जिम्मेदार लोगों को जोड़ा गया हैं और वह इस चुनाव में पुरजोर तरीके से कांग्रेस को जिताने का काम करेंगे। इससे पूर्व सभी पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर रुड़की ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस रवि प्रकाश, नीरज कुमार, महासचिव जोनी कुमार, रजनीश उपाध्यक्ष अभिषेक सचिव, अनुज उपाध्यक्ष, अर्जुन सैनी, जोनी कुमार, बालेश्वर, सरफराज, सुधीर, शुभम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share