Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / विधायक प्रदीप बत्रा के खिलाफ लामबंद होगा कश्यप समाज, अरविंद कश्यप का पुतला दहन करने से समाज में रोष, मानहानि के मुकदमें की तैयारी शुरू

विधायक प्रदीप बत्रा के खिलाफ लामबंद होगा कश्यप समाज, अरविंद कश्यप का पुतला दहन करने से समाज में रोष, मानहानि के मुकदमें की तैयारी शुरू

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायक द्वारा व्यापारी नेता अरविंद कश्यप का पुतला फूंके जाने के विरोध में आज कश्यप समाज ने विधायक प्रदीप बत्रा का खुलकर विरोध किया। उक्त जानकारी कश्यप समाज ने एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया को दी।
रामनगर चौक स्थित एक होटल मंे आयोजित प्रेसवार्ता में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के रुड़की अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि उन्होंने व्यापार मंडल की ओर से नव-निर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी के स्वागत में शहर में होर्डिंग/बैनर लगवाये थे। इसका यह मतलब नहीं है कि वह भाजपा में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. कल्पना सैनी का राज्यसभा सांसद बनना पूरे ओबीसी समाज के लिए सम्मान की बात हैं और इसलिए ही शहर में उनके द्वारा स्वागत समारोह के होर्डिंग लगवाये गये थे। कश्यप ने कहा कि डॉ. कल्पना सैनी के बैनर लगाकर उन्होंने कोई गुनाह नहीं किया हैं। लेकिन विधायक को न जानें क्यों डॉ. कल्पना सैनी से डर लग रहा हैं। दिल्ली में हमारे समाज के कई मंत्री हैं। यदि मुझे जाना होता तो, मैं उनके सानिध्य में भाजपा में शामिल होता। कहा कि विधायक ने मेरे नाम का पुतला फूंककर अपनी औछी मानसिकता का परिचय दिया हैं। जो एक विधायक को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि वह इमरजेंसी लगाने वाले नेताओं का पुतला फंूकते या प्रदेश में ओर शहर में कांग्रेस के बड़े नेता हैं, उनका पुतला दहन करते। लेकिन रंजिशन विधायक ने उनके नाम का पुतला दहन किया। उन्होंने यह भी कहा कि शहर में ऐसे अनेकों नेता हैं, जो भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ें या चुनाव लड़ने वालों के साथ रहे ओर बाद में भाजपा पार्टी में शामिल हो गये। तो क्या उनका भी पुतला फूंका गया या विरोध किया गया। कश्यप ने कहा कि इस हरकत से मेरे सम्मान को ठेस पहंुची हैं और वह वकील से बात कर रहे हैं, जो भी लोग पुतला दहन में शामिल थे, उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया जायेगा। कांग्रेस ज्वाईंन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यशपाल राणा मेरे भाई हैं, उनके पक्ष में काम करने के लिए वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में गये थे। क्योंकि वह किसी भी दल को धोखा देकर काम नहीं करना चाहते, जो विधायक प्रदीप बत्रा की आदत में शुमार हैं। वह हमेशा अपने ही कार्यकर्ताओं और पार्टी को नुकसान पहंुचाने का काम करते आये हैं। बताया कि पिछले 32 सालों से वह भाजपा के साथ रहे हैं और विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी। उनकी आस्था भाजपा मंे ही हैं। बताया कि विधायक प्रदीप बत्रा ने नगर निगम के मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मयंक गुप्ता का विरोध किया था और उन्हें हराने का काम किया था। व्यापार मंडल के चुनाव में भी विधायक प्रदीप बत्रा ने अपने ही समाज के व्यक्ति कमल चावला का विरोध किया और हराने का कार्य किया। आजाद नगर गुग्घा म्हाड़ी के राजीव कश्यप ने कहा कि आज तक समाज ने भाजपा को हमेशा समर्थन दिया। लेकिन भाजपा ने कभी समाज के लिए कुछ नहीं किया। क्योंकि मत्स्य विभाग और बोर्ड कश्यप समाज के लिए होता हैं। जिस पर भी अन्य लोगों का ही कब्जा हैं। विधायक से कश्यप धर्मशाला के लिए जनरेटर मांगा गया था, लेकिन वह 15 साल तक एक जनरेटर भी उपलब्ध नहीं करा पाये। कहा कि डॉ. कल्पना सैनी उनकी बहन हैं और उनकी पड़ोसी भी हैं, तो क्या उनका स्वागत करना कोई अपराध हैं। अब विधायक बतायेंगे कि हमें किसका स्वागत करना चाहिए और किसका नहीं? अब कश्यप समाज खुलकर उनके सामने खड़ा होगा। विधायक की इस हरकत से समाज के लोगों में रोष हैं। बताया कि जल्द ही एक बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share