Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / मानव तस्करी करने वाली 10 हजार की फरार इनामी महिला झबरेड़ा पुलिस ने की गिरफ्तार

मानव तस्करी करने वाली 10 हजार की फरार इनामी महिला झबरेड़ा पुलिस ने की गिरफ्तार

रुड़की। ( बबलू सैनी )  ह्यूमन ट्रैफिकिंग व पोक्सो अधिनियम में फरार चल रही दस हजार की ईनामी महिला को पुलिस ने सीआईए की सहायता से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना में सन् 2021 में आरोपी महिला सुमन निवासी नगला थाना सिखेड़ा जिला मुजफ्फरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला ह्यूमन ट्रैफिकिंग व पोक्सो एक्ट की आरोपी थी। तभी से आरोपी महिला पुलिस की पकड़ से बाहर चल रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी महिला की गिरफ्तारी पर 10 हजार के ईनाम की घोषणा की हुई थी। पुलिस के लिए आरोपी महिला को पकड़ना एक चुनौती बना हुआ था। उसकी गिरफ्तारी के लिए झबरेड़ा थानाध्यक्ष संजीव थपलीयाल ने पुलिस टीम का गठन किया था। जिसमें सीआईए की टीम को भी शामिल किया गया। पुलिस टीम ने महिला को शुक्रवार को रावली महदूद थाना सिडकुल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल, एसआई हाकम सिंह, एसआई मनोज रावत, सिपाही नूर मलिक, प्रदीप रौथाण, रणवीर सिंह व सर्विलांस टीम में जहांगीर अली प्रभारी सीआईयू, अशोक, महिपाल, वसीम, सुरेश रमोला मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share