Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेत्री गरिमा महारा दसोनी ने किया भाजपा सरकार पर कटाक्ष, गिनाई नाकामियां

प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेत्री गरिमा महारा दसोनी ने किया भाजपा सरकार पर कटाक्ष, गिनाई नाकामियां

रुड़की। आज नगर रुड़की स्थित एक होटल में गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा महारा दसौनी ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा सरकार की नाकामियांे का बखान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार में किसानों, मजदूरों व बेरोजगार युवाओं का बुरा हाल हैं। आज बेरोजगार युवा दर-दर की ठोकरे खा रहा हैं और रोजगार के लिए सरकार से गुहार लगा रहा है। लेकिन देश व प्रदेश की सरकार बेरोजगार युवाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। वहीं सरकार द्वारा महंगाई बेतहाशा बढाई गई हैं, जिसे लेकर कांग्रेस लगातार विरोध-प्रदर्शन करती आ रही हैं। पत्रकार वार्ता में गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी श्रीमती गरिमा महारा दसौनी के साथ कलीम खान, मनोहर शर्मा, हरपाल साथी, रामसिंह सैनी, ममतेश शर्मा, जगदेव सिंह सेखों, रश्मि चैधरी, आशीष सैनी, मुकेश सैनी, पंकज सोनकर, रईस अहमद, अमित सोनकर, सचिन चैधरी, उम्मेद गाजी, सरवन गोस्वामी, नितिन त्यागी, अब्दुल कादरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share