महिला पहलवानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने रूड़की में दहन किया डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृज भूषण सिंह का पुतला, मोदी सरकार पर बोला हमला

WhatsApp Image 2023-08-15 at 16.01.46
WhatsApp Image 2023-08-15 at 16.01.11
WhatsApp Image 2023-08-15 at 16.01.46ddd
WhatsApp Image 2023-08-14 at 15.58.07
IMG-20230902-WA0010

रूड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज रूड़की में ट्रक यूनियन कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर चौक पर महिला पहलवानों को न्याय दिलाए जाने की मांग करते हुए, यौन उत्पीड़न करने वाले भाजपा सांसद व डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए भाजपा सांसद बृज भूषण का पुतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि आज भाजपा भले ही महिला सशक्तिकरण का नारा जोर-शोर से दे रही हो, लेकिन उनकी सरकार के ही सांसद महिलाओं का उत्पीड़न करने में लगे है। कहा कि भाजपा सरकार में गुंडागर्दी व महिलाओं का शोषण जारी है लेकिन अपराधियों पर सरकार या प्रशासन का कोई शिकंजा नही है। उन्होंने कहा कि यदि सांसद के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जल्द उसकी गिरफ्तारी नही हुई, तो वह सड़कों पर आकर भी आंदोलन को बाध्य होंगे। पुतला दहन करने वालों में पूर्व सांसद राजेंद्र बाड़ी, पूर्व मेयर यशपाल राणा, पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक, पूर्व महानगर अध्यक्ष कलीम खान, वरिष्ठ नेता प्रेमसागर पुरी, प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी, वरिष्ठ नेता सुभाष सैनी, डॉक्टर अताउरहमान, वरिष्ठ नेता मुकेश सैनी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष इंटक रितु कंडियाल, ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद, श्रवण गोस्वामी, विशाल शर्मा, सुखमिंदर वाल्मीकि, मकसूद हसन, वरिष्ठ नेता भूषण त्यागी, वरिष्ठ नेता एमएन सक्सेना, उम्मेद गाजी, कृष्ण गोपाल शर्मा, सुभाष शर्मा, भूपेंद्र दीवान, रणवीर नागर, कमलेश कुमार, राहुल सैनी, रिजवान भूरा भाई, जगदीश बहुगुणा, पूर्व पार्षद सालिम गौड़, सुशील कश्यप सेवादल जिलाध्यक्ष, सुजल कौशिक, यासमीन खान, समीर मलिक, राहुल सैनी, पूर्व सभासद राशिद कुरैशी, उज्जवल पंडित, यूनुस अंसारी, रिजवान खंजरपुर, अनीस अहमद, प्रवेश आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के उपरांत बालासोर उड़ीसा रेल हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

Share
https://cisaej.jalisco.gob.mx/bandar/slot/ http://www.kai-ryokan.jp/ https://tecnojuliaca.edu.pe/vendor/ http://abc.dev.lalamove.com/ https://mul.edu.pk/slot/ https://boostpackagings.com/wp-content/ http://tccw.ch.sharif.edu/wp-content/ https://uninter.edu.mx/slot-gacor/ http://www.cysh.khc.edu.tw/slot-gacor/ http://www.cysh.khc.edu.tw/bandar-togel/ http://www.cysh.khc.edu.tw/slot-online/ https://fundec.rj.gov.br/css/ https://demo.essentialplugin.com/slot/ http://nurse.rsu.ac.th/welcome/ http://www.unva.edu/bandar_togel/ https://suporte.canoas.ifrs.edu.br/bandar-terpercaya/ https://suporte.canoas.ifrs.edu.br/slot-online/ https://suporte.canoas.ifrs.edu.br/slot-gacor/ https://suporte.canoas.ifrs.edu.br/pics/ https://melkite.org/bandar-togel-terpercaya/ https://melkite.org/wp-includes/ https://melkite.org/assets/ https://municipalidadmelipeuco.cl/wp-content/uploads/ https://conduciendo.com/wp-content/slot-gacor/ https://www.aeblh.org/images/ https://www.aeblh.org/media/ https://www.aeblh.org/logs/ http://cpna2017.web.auth.gr/media/ http://cpna2017.web.auth.gr/includes/ http://cpna2017.web.auth.gr/images/ http://cpna2017.web.auth.gr/