रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) आज भारत की प्रथम महिला शिक्षिका व नारी उत्थान की जननी राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती सैनी धर्मशाला सुभाष नगर गली नंबर-18 में आॅल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) द्वारा धूमधाम से मनाई गई। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष नरेश सैनी (चेयरमैन) व अध्यक्षता प्रमोद सैनी पूर्व प्रधानाचार्य व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य ने की। बैठक में समाज के लोगों ने सरकार से मांग की कि भारत की प्रथम महिला शिक्षिका होने के नाते राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले को ‘भारत रत्न’ से नवाजा जाए और इनकी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए। जिस प्रकार माता सावित्रीबाई ।फुले ने दलितों,
पिछडांे को उनका अधिकार दिलाया। महिलाओं को पढ़ने का अधिकार दिलाया और अन्य सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने का काम किया। ऐसी विभूति को (भारत रत्न) मिले। इसी संबंध में समाज के लोगों ने एसडीएम रुड़की के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार व मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजीव सैनी, सैनी विकास समिति रुड़की के अध्यक्ष सोसिंह सैनी, सैनी धर्मशाला के अध्यक्ष रामेश्वर सैनी, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि डाॅ. नाथीराम सैनी, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री आदेश सैनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुल्कीराज सैनी, पूर्व प्रधान कुंवरपाल सैनी, हरपाल सिंह सैनी प्रधान आर्य समाज नंद विहार, धर्मवीर सैनी, मास्टर राजपाल सैनी, महिपाल सिंह सैनी, प्रेमचंद सैनी, विनोद आर्य, राजीव सैनी आर्य, आनंद सैनी, सुरेंद्र सैनी, बबलू सैनी , राजकुमार सैनी, योगेंद्र सैनी, राजेंद्र सैनी, कर्म सिंह सैनी, विकास सैनी आदि मौजूद रहे।