रुड़की। भगवानपुर में आप पार्टी द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को आप पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान 24 लोगों को पार्टी में जिम्मेदारी देकर उनका सम्मान किया गया। विधानसभा प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि उन्होंने भगवानपुर की कार्यकारिणी घोषित कर दी। साथ ही बताया कि रामवतार सिंह को विधानसभा का संरक्षक बनाया गया। पंजाब को जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा व मो. इकबाल को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं महिला मोर्चा की अध्यक्षा शिखा बर्मन को बनाया गया। साथ ही बताया कि भगवानपुर के 56 गांव में 153 बूथ बनाये गये हैं। यह टीम यहां जिम्मेदारी से काम करेगी तथा शाम को अलावलपुर में रोड़ शो के बाद एक जनसभा होगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मौका मिला, तो जनता के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली निःशुल्क करेंगे। इस मौके पर सौरभ कोठारी, मो. शफीक, मो. इकबाल, हंसराज प्रजापति, ममता, निशान, सागर, धर्मेन्द्र, दीपक कुमार, काका आदि को विभिन्न पदों से नवाजा गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share