Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / देश की आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अहम योगदान: विकास त्यागी

देश की आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अहम योगदान: विकास त्यागी

रुड़की।  ( आयुष गुप्ता ) नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर बीटी गंज (सुभाषगंज) स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव विकास त्यागी ने कहा कि नेताजी देश के महान नेता थे और उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर किये। उन्होंने कहा कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिये थे। आईसीएस की परीक्षा पास कर उन्होंने अपनी काबलियत का लोहा मनवाया, लेकिन उन्हें अफसरशाही की जिंदगी पसंद नहीं थी। देश की आजादी में उनका महान योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’, जैसे नारे आज भी देश के जवानों में देश के प्रति मर-मिटने के लिए जोश ओर बलिदान की भावना को जागृत करता हैं। वहीं कांग्रेसी नेता मुल्कीराज सैनी ने कहा कि नेताजी भारत में रहकर 11 बार जेल में कैद हुये और वहां से छुटने का हुनर भी दिखाया तथा अंग्रेजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि सुभाषचन्द्र बोस सभी भाषाओं के ज्ञाता थे और इन्हीं भाषाओं के जरिये वह जनता से संवाद करते थे। हम देश के इस महान सपूत को नमन करते हैं। इससे पूर्व सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह, मनोज त्यागी, दीपक वर्मा, महेश कुमार, गोविंद राणा, धीरज त्यागी, हार्दिक, सचिन त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share