Home / बड़ी खबर / अगले 6 महीने तक हड़ताल नहीं कर पाएंगे ‘गुरुजी’, आदेश जारी

अगले 6 महीने तक हड़ताल नहीं कर पाएंगे ‘गुरुजी’, आदेश जारी

देहरादून: अगले 6 महीने तक ‘गुरुजी’  हड़ताल नहीं कर पाएंगे। उत्तराखंड शिक्षा विभाग में शिकक्षक और अन्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करते रहते हैं। हड़ताल के चलेत प्रशासनिक कार्यों के साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने अगले 6 माह के लिए हड़ताल पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। हालांकि यह रोक क्यों लगाई गई है, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है।

अगले 6 महीने तक उत्तराखंड की विद्यालय शिक्षा विभाग, जिसमें उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद भी सम्मिलित है कि समस्त श्रेणियों की सेवाओं में तत्काल प्रभाव से हड़ताल करने पर पाबंदी लगा दी है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के इस आदेश में लिखा है कि अगले 6 महीने तक विद्यालय शिक्षा विभाग उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की समस्त श्रेणियों की सेवाओं में हड़ताल पर रोक लगा दी गई है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share