Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / महिलाओं को आरक्षण देने और भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने मनाया जश्न, सीएम का जताया आभार

महिलाओं को आरक्षण देने और भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने मनाया जश्न, सीएम का जताया आभार

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) आज झबरेडा ग्रामीण मंडल कृष्णा नगर मंडल मंत्री गीता कार्की के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मातृशक्ति ने ‘महिला आरक्षण विधेयक’ और धर्मांतरण के विरूद्ध ‘उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता संशोधन विधेयक-2022’ के  विधानसभा में पारित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया और मुख्यमंत्री को सभी प्रदेश वासियों ने अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर जिलाध्यक्ष रुड़की शोभाराम, मंडल अध्यक्ष सुबोध शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजपाल सिंह, सुन्दर लाल प्रजापति, वरिष्ठ भाजपा नेत्री सावित्री मंगला, पंजाबी महासभा की अध्यक्षा पूजा नन्दा, कमला बमोला, मितूषि, सुनीता, आरती, गीता मलिक, पुष्पा, साधना, नीतू, मोहिनी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं झबरेडा ग्रामीण मंडल की समस्त मातृशक्ति उपस्थित रहीं। इस दौरान कार्यक्रम में रुड़की जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने भी मातृशक्ति का आभार जताया और कहा कि उन्होंने एकजुट होकर इस विधेयक की प्रशंसा की, वास्तव में यह सराहनीय हैं और महिलाओं के लिए भी प्रशंसनीय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share