Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / इकबालपुर शुगर मिल की चेयरपर्सन अंजली बिरला साहनी की रस्म पगड़ी में नम हुई सभी की आँखे, बडी संख्या में क्षेत्र के किसानों ने भी पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

इकबालपुर शुगर मिल की चेयरपर्सन अंजली बिरला साहनी की रस्म पगड़ी में नम हुई सभी की आँखे, बडी संख्या में क्षेत्र के किसानों ने भी पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) इकबालपुर मिल की चेयरपर्सन स्व. अंजली बिरला साहनी की रस्मपगड़ी लोधी रोड़ स्थित चिन्मिया मिशन के सभागार में की गई। श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम पंडितों द्वारा हवन-पूजन कर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि हे भगवान मृतक आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शोक सभा में इकबालपुर मिल क्षेत्र से बड़ी संख्या मंे किसान व जनप्रतिनिधि शामिल हुये। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मिल मालिक स्व. अंजली बिरला साहनी किसानों की मसीहा थी। उन्होंने सदैव किसानों व कर्मचारियों का ध्यान रखा तथा समय-समय पर समस्याओं का निराकरण किया। आज स्व. साहनी हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा। हमें ऐसी आशा और विश्वास भी हैं। साथ ही कहा कि कुछ वर्ष पूर्व उनके पति पवन साहनी का भी निधन हो गया था। उन्होंने भी हमेशा किसानों, मजदूरों का भला किया। भले ही वह हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनकी याद हमेशा दिलों में रहेगी। साथ ही कहा कि स्व. अंजली बिरला साहनी उद्योगपति बिरला की बेटी थी। साहनी परिवार व बिरला परिवार बड़ा उद्योग घराना माना जाता हैं। इस दौरान सभी ने उनकी बेटी श्रेया साहनी को ढांढस बंधाया। इससे पूर्व स्व. अंजली बिरला साहनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सभी की आंखे नम हो उठी। शोक सभा में इकबालपुर मिल के अध्यक्ष पंकज गोयल, सीजीएम सुरेश शर्मा, बीएन चौधरी, गन्ना महाप्रबन्धक ओमपाल सिंह तोमर, विधायक ममता राकेश, रविन्द्र पनियाला, रमेश कोहली, समिति के चेयरमैन अमन त्यागी, समाजसेवी मो. आदिल फरीदी, बृजमोहन एडवोकेट, मनुदत्त त्यागी, अंकित त्यागी, अरविंद कुमार, पिंकी चौधरी, रामकुमार, सतेन्द्र चौधरी, पं. अनुसूईया प्रसाद समेत बड़ी संख्या में किसान व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share