Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / हर घर भाजपा, घर-घर भाजपा अभियान के तहत विधायक प्रदीप बत्रा व पार्षद विवेक चौधरी ने आकाशदीप एनक्लेव में किया भ्रमण

हर घर भाजपा, घर-घर भाजपा अभियान के तहत विधायक प्रदीप बत्रा व पार्षद विवेक चौधरी ने आकाशदीप एनक्लेव में किया भ्रमण

रुड़की।
हर-घर भाजपा, घर-घर भाजपा अभियान के तहत विधायक प्रदीप बत्रा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने आकाशदीप एनक्लेव कॉलोनी में घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की नीतियों और सरकार की योजनाएं बताई। साथ ही लोगों को भाजपा का पटका पहनाकर सम्मानित किया और योजनाओं से संबंधित पत्रक भी बांटे।
रुड़की विधानसभा क्षेत्र के आकाशदीप एनक्लेव में क्षेत्रीय पार्षद विवेक चौधरी के नेतृत्व में नगर विधायक प्रदीप बत्रा एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराया। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार पहले से अधिक बहुमत के साथ आ रही है। यह भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का विश्वास है और सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य जनहितैषी है। वहीं पार्षद विवेक चौधरी ने कहा कि भाजपा हर वर्ग और समाज को साथ लेकर आगे बढ़ती है और भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं हर वर्ग के व्यक्ति को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय फिर से भाजपा का है। इस बार भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतकर पहले से अधिक बहुमत से सरकार बनाएगी। वहीं मंडल अध्यक्ष प्रवीण संधू ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे, इसे लेकर कार्यकर्ता लगातार अभियान में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री डॉ. पार्षद हेमा बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा चौहान, चौधरी धर्मपाल सिंह, ममता राणा, महेश मित्तल, सुनील शर्मा, कर्नल एसपी सिंह, राजबीर सिंह, सीमा ग़ोयल, पंकज पंवार, पुष्कर भाटिया, राजेन्द्र मलिक, सविता गोस्वामी, पूर्व प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह, राजीव वर्मा, अजब सिंह, प्रमोद वत्स, अमरीश शर्मा, राजू चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share