Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / अशोक नगर विकास समिति का चुनाव सम्पन्न, कुंवर सिंह डंगवाल बने अध्यक्ष

अशोक नगर विकास समिति का चुनाव सम्पन्न, कुंवर सिंह डंगवाल बने अध्यक्ष

रुड़की।
अशोक नगर धर्मशाला में संपन्न हुई आम बैठक में सर्वसम्मति से अशोक नगर विकास समिति के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न कराया गया। सभा की अध्यक्षता रामफल वर्मा व चुनाव अधिकारी का दायित्व अनिल कुमार ने निर्वहन किया। आमसभा में सर्वसम्मति से कुंवर सिंह डंगवाल को अध्यक्ष, गोविंद गौतम को उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश को सचिव, जगदीश खड़ायत को कोषाध्यक्ष, पंकज कुमार को प्रचार मंत्री तथा श्रीमती भागीरथी रौतेला को महिला अध्यक्षा, श्रीमती पार्वती देवी को उपाध्यक्ष, श्रीमती सुंदरा नौटियाल को उप सचिव चुना गया। तदुपरांत स्वागत समारोह एवं शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता सोबन सिंह बिष्ट ने की। इस दौरान सभी नाव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। शपथ ग्रहण समारोह में राजेंद्र सिंह रावत ने पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभा में सभी वक्ताओं ने अशोक नगर विकास समिति के तत्वाधान में क्षेत्र के विकास के लिए अपनी एकजुटता पर बल दिया। साथ ही अशोक नगर विकास समिति की धर्मशाला को नए स्वरूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष कुंवर सिंह डंगवाल ने अशोक नगर विकास समिति की समस्त संपत्तियों को सुरक्षित रखने, उनके विकास के लिए काम करने का वचन दोहराया। चुनाव बैठक में हर्ष प्रकाश काला, मोहन सावंत, चंद्र दत्त पांडे, राजेंद्र सिंह रावत, मालती नेगी, विनोद नेगी, हेमचंद्र खंतवाल, शिवानंद नौटियाल, दीपक पटवाल, एचएस धोनी, वीरा नेगी सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share