Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / प्रज्ञा अस्पताल के चिकित्सकों ने बनाया कीर्तिमान, हर्निया के मरीज का किया सफल ऑपरेशन

प्रज्ञा अस्पताल के चिकित्सकों ने बनाया कीर्तिमान, हर्निया के मरीज का किया सफल ऑपरेशन

रुड़की। ( बबलू सैनी )  झबरेड़ा में प्रज्ञा अस्पताल के चिकित्सकों ने एक अतिदुर्लभ ऑप्रेशन कर मरीज को नया जीवनदान दिया। वहीं मरीज के परिजनों ने प्रज्ञा अस्पताल के चिकित्सकों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रज्ञा अस्पताल के स्वामी डॉ. दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि यूपी के बटौल गांव निवासी महबूब को हर्निया की बीमारी थी। इससे पूर्व वह अन्य अस्पतालों में तीन बार अपना ऑप्रेशन करा चुके थे। इसके बाद जब उन्हें आराम नहीं मिला और परेशानी हुई, तो उक्त चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिये और जान जाने का खतरा बताया। किसी के कहने पर वह झबरेड़ा स्थित प्रज्ञा अस्पताल पहंुचे और डॉ. दिनेश त्रिपाठी को अपनी बीमारी के बारे में बताया। इस पर उनके द्वारा अपने अन्य चिकित्सक साथियों से राय-शुमारी की गई और उक्त व्यक्ति का सफल ऑप्रेशन किया। डॉ. दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि मरीज की हालत बेहद नाजुक थी और उसकी जान जाने का खतरा बना हुआ था। इसके बावजूद भी उन्होंने रिस्क लिया और सफल ऑप्रेशन कर मरीज को नया जीवनदान दिया। चिकित्सकों की टीम में डॉ. जमील अहमद, डॉ. शफीक रब्बानी, डॉ. दिनेश त्रिपाठी डॉ. बबीता चोपड़ा, मो. तालिब, शुभम, विजय मिश्रा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share