जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने किया जलभराव स्थलों का निरीक्षण, अधीनस्थों को दिये जल्द निकासी के आदेश

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बरसात के बाद हरिद्वार में उत्पन्न हुई जलभराव की समस्या वाले क्षेत्रों का जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने निरीक्षण किया और अधीनस्थ अधिकारियों को तेजी से जल निकासी करने के निर्देश दिए। दिये निर्देश।


जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल प्रातः काल से ही हो रही बारिस पर निरंतर नजर रखे हुए थे। वे अधिकारियों से लगातार सम्पर्क बनाये हुए थे तथा दिशा निर्देश दे रहे थे। जैसे ही अधिकारियों ने उन्हें रानीपुर मोड, भगत सिंह चौक, बहादराबाद बाल्मिकी बस्ती, लाटूवाला व कृष्णानगर कनखल, दीप पब्लिक स्कूल बहादराबाद के समीप, भारत माता मंदिर के पास रानीगली, हरिद्वार बस स्टैण्ड, मॉडल कॉलोनी में पानी घुसने के अलावा देवपुरा पुलिया के पास मकान की दीवार क्षतिग्रस्त होने की सूचना उन्हें दी, तो उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को तेजी से जल निकासी करने के निर्देश दिये तथा स्वयं जल भराव वाले इलाकों, नाले- नालियों आदि का निरीक्षण करते हुए ऋषिकुल देवपुरा पुलिया के पास क्षतिग्रस्त हुए मकान का जायजा लिया व क्षतिग्रस्त आवास को खाली कराने तथा प्रभावितों को मानक के अनुसार राहत राशि उपलब्ध कराने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल शाह, एसडीएम पूरण सिंह राणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share