Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / धनगर समाज ने बेलकी मसाई गांव में धूमधाम से मनाई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 296वीं जयंती

धनगर समाज ने बेलकी मसाई गांव में धूमधाम से मनाई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 296वीं जयंती

रुड़की।
ज्वालापुर विधानसभा के बेलकी मसाई गांव में सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए धनगर समाज ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 296वी जयंती मनाई जिसमें सर्वप्रथम लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ ईकाई उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष जगपाल धनगर, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजन धनगर का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रंजन धनगर ने कहा कि लोकमाता देवी आहिल्याबाई होल्कर की जीवनी को समझने की जरूरत है। जिला कार्यकारिणी सदस्य पवन पाल धनगर ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर विस्तार से चर्चा की।

वही देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर मास्क वितरण, प्रसाद वितरण व वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौके पर बिजेंद्र धनगर, पंकज धनगर, मुकेश, संजू, विजय पाल धनगर, अंशुल, अंकित, अश्वनी, ऋषिपाल, अनुज आदि धनगर समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share