Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / बेहडेकी सैदाबाद स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर रहे श्रद्धालु

बेहडेकी सैदाबाद स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर रहे श्रद्धालु

झबरेड़ा।  ( बबलू सैनी ) बेहडेकी सेदाबाद स्थित कन्हैया मंदिर प्रांगण में छठें दिन शुक्रवार को श्रीमद् भागवत कथा वाचक महन्त कृष्णानंद गिरि महाराज ने श्रीकृष्ण भगवान की लीलाओं को अदभुत बताया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने दुनिया को प्रेम भाव से रहने व जीवों पर दया करने का संदेश दिया। गौ संवर्द्धन के लिए उन्होंने स्वयं गाय चरा कर यह बता दिया कि गऊ माता का कितना ऊंचा स्थान है। उनकी बासुरी की मधुर व प्रेम बरसाने वाली आवाज सुनकर पशु पक्षी तक मंत्रमुग्ध हो जाते थे। जो बासुरी की धुन सुनते ही उनके पास इकठ्ठा होकर नृत्य करने लगते थे अर्थात उन्होंने समझाया कि पशु, पक्षी भी प्रेम की भाषा समझते हैं। श्रीकृष्ण भगवान ने बचपन में मक्खन खाकर संदेश दिया कि शरीर को हस्ट पुष्ट रखने के लिए यह मक्खन, घी व दही सब अमृत तुल्य है। इसलिए उन्हे बाल्यावस्था में माखन चोर भी कहा गया। इस तरह की अनेक लीलाओं के जरिए श्रीकृष्ण भगवान ने लोगो को जीने की राह बताई। इस मौके पर अश्वनी, सुनील पाल, मुकेश, काला, विनय त्यागी, विशाल त्यागी, हिमांशु, रिंपू त्यागी, मेहर चंद, गौरव त्यागी, मनोज कुमार, अनिल त्यागी, दुष्यन्त, अंकित त्यागी, अंकुल, सुनील, दिनेश कुमार, राखी देवी, सरोज देवी, विमला देवी, प्रभा रानी, जुली, गीता रानी, उर्मिला देवी, उमा, बबली, सलोनी, पारुल, सुबलेश संजो, निक्की बोहती देवी, पूजा व वैष्णवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share