Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / भीषण गर्मी के चलते 7 घंटे से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को पार्षद पंकज सतीजा ने कराया दुरुस्त

भीषण गर्मी के चलते 7 घंटे से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को पार्षद पंकज सतीजा ने कराया दुरुस्त

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) इस समय भीषण गर्मी पड़ रही हैं और लोगों को सांस लेना तक मुश्किल हो रहा हैं। रामनगर के अशोक मार्ग पर ट्रांसफार्मर पफुंकने के कारण स्थानीय लोगों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा और बच्चे भी बिलखते दिखाई दिये। इस संबंध में जानकारी देते हुए रामनगर के पार्षद पंकज सतीजा ने बताया कि अशोक मार्ग पर विद्युत विभाग का एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ हैं। वह फुंक जाने के कारण रामनगर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप्प हो गई। इसकी शिकायत तत्काल उनके द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों से की गई। उन्होंने बताया कि गर्मी इतनी भीषण पड़ रही हैं कि आम लोगों को जीना दुभर हो रहा हैं। बड़ों के साथ ही छोटे बच्चे भी बेहद परेशान दिखाई दिये। बड़े बुजुर्गों ने पेड़ों के नीचे शरण ली और करीब सात घंटे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप्प रही, जिसके कारण 4 हजार से भी अधिक लोग प्रभावित हुये। उनके प्रयासों से किसी तरह विद्युत विभाग के अधिकारियों की नींद खुली और विद्युत आपूर्ति को सुचारू कराया गया। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस पर रामनगर के लोगों ने पार्षद पंकज सतीजा का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share