रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
उत्तराखंड सरकार के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के द्वारा किए गए अभद्र एवं असंवैधानिक आचरण की कड़ी निंदा करते हुए आज कांग्रेस नेताओं ने सिविल लाइंस रुड़की में पुतला दहन कर प्रदर्शन एवं आक्रोश व्यक्त किया। पुतला दहन करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार का आचरण भ्रष्ट एवं जन विरोधी है। विधानसभा में नियुक्तियों का भ्रष्टाचार एवं जनता के प्रति जवाबदेही से बचने वाले मंत्री द्वारा सड़क पर किया गया अभद्र आचरण एवं मारपीट न तो न्याय संगत है और न ही राज्य के मंत्री को शोभा देता है। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी विभाग आशीष सैनी, सेवा दल के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राजवीर रोड, पीसीसी सदस्य अताउर रहमान, इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर, महिला इंटक अध्यक्ष रितु कंडियाल, सेवादल जिलाध्यक्ष सुशील कश्यप, इंटक महानगर अध्यक्ष विजय शर्मा बिट्टू, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी, प्रदेश ओबीसी कोऑर्डिनेटर रणबीर नागर, ओबीसी जिलाध्यक्ष मौ मुब्श्शीर, पूर्व अध्यक्ष कलीम खान, लवी त्यागी, श्रवण गोस्वामी, मकसूद हसन, उम्मेद गाजी, पंकज सिंघल, तंजीम फारुखी, मौ सालिम, शकील अहमद, राजू चौधरी, अतीक उर रहमान, मौ सलमान, चांद खान, सरवर सागर, अरशद अली, दीपक वर्मा, रानी जैकब, चौधरी राजेंद्र सिंह आदि ने आक्रोश व्यक्त किया एवं मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की।
काबिना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की बर्खास्तगी को लेकर कांग्रेसियों ने सिविल लाइन में किया प्रदर्शन, दहन किया पुतला
