Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / संविधान दिवस पर कांग्रेसियों ने चंद्रशेखर चौक पर किया संगोष्ठी का आयोजन, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे वक्ता

संविधान दिवस पर कांग्रेसियों ने चंद्रशेखर चौक पर किया संगोष्ठी का आयोजन, भाजपा सरकार पर जमकर बरसे वक्ता

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) सिविल लाईन स्थित चन्द्रशेखर चैक के नजदीक महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संविधान दिवस के उपलक्ष में संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व गृहराज्य मंत्री राम सिंह सैनी ने सर्वप्रथम संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर को याद करते हुए उन्हें नमन किया। कहा कि आज देश के संविधान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देश के संविधान को सही तरीके से संभालकर रखने के लिए एक अच्छे शासक की आवश्यकता हैं, जो संविधान का सम्मान कर सके। महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि देश के संविधान की रक्षा करना देश के हर नागरिक, हर वर्ग व हर जाति के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों का हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में खुलेआम संविधान का मजाक बनाकर उसकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसलिए हम सबका कर्तव्य है कि अपने देश के संविधान का हम सम्मान करें। पूर्व चेयरमैन पं. दिनेश कौशिक ने कहा कि आज देश की कानून व्यवस्था, आर्थिक व्यवस्था, सामाजिक, न्याय, लोकतंत्र, राजनीतिक व्यवस्थाएं बिगड़ चुकी हैं। आज देश में भाजपा की सरकार ने अराजकता का माहौल पैदा करके विपक्षियांे डराकर परेशान करने का काम किया है।। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, महानगर अध्यक्ष कलीम खान, पूर्व चेयरमैन पं. दिनेश कौशिक, बिट्टू शर्मा, उम्मेद गाजी, मुनेश शर्मा, अजय चैधरी, कुलदीप सिंह, जसविंदर सिंह एडवोकेट, सुरेश शर्मा, हेेमेन्द्र चैधरी, राशिद कुरैशी, कमलेश, इंजी. मुबस्सिर, भूषण त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share