Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर चौक पर दहन किया भाजपा के मुख्यमंत्री का पुतला, लगाया खनन माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर चौक पर दहन किया भाजपा के मुख्यमंत्री का पुतला, लगाया खनन माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप

रुड़की। महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आज सिविल लाईन स्थित चन्द्रशेखर चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश सरकार खनन माफियाओं को संरक्षण दे रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण में राज्य में प्राकृतिक संसाधनों की खुली लूट मचाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री स्वयं अवैध खनन में पकड़े गये वाहनों को छोड़ने का आदेश देते हैं, राज्य के लिए यह बेहद अपमान का विषय हैं। कांग्रेस नेता प्रो. डीपी सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखण्ड में अवैध खनन को बढ़ावा दे रही हैं। साथ ही इस अवैध खनन से सरकारी राजस्व को भी हानि पहंुचा रही हैं। कहा कि प्रदेश में भाजपा ने खुली लूट मचा रखी हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनका पुतला आग के हवाले किया। पुतला दहन करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलीम खान, भूषण त्यागी, सुभाष सैनी, आशीष सैनी, आदेश सैनी, नाजिर हुसैन, विशाल शर्मा, सुधीर शांडिल्य, श्याम सिंह नाग्यान, रविकांत सैनी, अब्दुल कादिर, मोहम्मद जाकिर, सुशील कश्यप, सलीम सलमानी, पंकज सोनकर, रईस अहमद, जसविंदर सिंह एडवोकेट, राशिद कुरैशी, चन्द्रभान स्नेही, हेमेन्द्र चौधरी, इकबाल, नसीम खान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेसियों ने लगाए कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे

जहां एक और कांग्रेसियों द्वारा भाजपा मुर्दाबाद, मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे थे वहीं इसी बीच कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए जाने लगे। यह देखकर अन्य लोग भी चुटकी लेने लगे कि आखिर कांग्रेस कार्यकर्ता ही “कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद” के नारे लगाने लग गए हैं जिसके बाद यह मामला काफी चर्चा में बना रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share