रुड़की। बीटीगंज स्थित जैन धर्मशाला में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता के संयोजन में आयोजित उद्योग मिलन अभियान कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भारी जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि रुड़की प्रदेश का प्रवेश द्वार है। यहां का व्यापारी प्रबुद्ध वर्ग है। आगामी 2022 में नया सवेरा होगा। उन्होंने कहा कि व्यपारियों एवं लघु उद्योग व्यवसायियों के साथ चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुन रहे है और कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र में उनके मुद्दों को समावेश करेंगे।

कहा कि हर चीज वोट के लिए नही होई, कुछ बातें समाज और राष्ट्र के लिए होती हैं। हम चाहते हैं कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में कांग्रेस अपना रोल बाखूबी अदा कर सके। इसके लिए हम निरन्तर कार्य करते हैं। कहा कि बदले हुए समय के साथ नई नीतियों के रुप में कार्य करें। इसी दिशा में कार्य कर रहे हैं। उसमें जानकारी कहाँ से आएगी, उंसके लिए जनसंवाद जरूरी है। कहा कि उत्तराखंड में बदलाव की गति के रुड़की भी निरंतर बदल रही है। कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर का जो मुद्दा आया है, अगर पांच वर्ष पहले आया होता, तो उसका हल तभी कर देते। कहा कि अब 2022 में सरकार बनने के बाद प्रदेश में ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित करने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए संगठन से निवेदन किया जायेगा, इसे प्राथमिकता में लिया जाए। कहा कि जीएसटी व्यवस्था एक तरफा बनाई गई है, जिसमें व्यापार व्यवस्था को सही से नही बनाया गया। कहा कि उद्योग को आर्थिक रुप से नीचे ले जाने में नोटबन्दी का बड़ा योगदान रहा। नोटबन्दी के कारण बहुत सारे घर और व्यापार बर्बाद हुये। उन्होंने कहा कि सरकार की विफलताओं और महंगाई के लिए पदयात्रा की जा रही, जिसमें लोगों का काफी सहयोग मिल रहा है। रावत के परिवार के सदस्यों द्वारा हरिद्वार की विधानसभा सीटों पर की जा रही तैयारियों से अन्य दावेदारों में बेचैनी के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी को बेचौन होने की आवश्यकता नही है। जनता जिसे पसंद करेंगी, उसे ही उम्मीदवार बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि दुल्हन वही जो पिया मन भाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास की राजनीति करती है और उसे ही लेकर आगे बढ़ती है। 2017 में लोग भावनाओं में बहकर वोटिंग कर गए, अब उसमें सुधार करते हुए कांग्रेस को वोट देंगे। गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब चुनौती आएगी, तो सभी एक साथ होकर उसका सामना करेंगे। उन्होंने कृषि कानूनों का वापस होना शहीद हुए किसानों की जीत बताया। कार्यक्रम संयोजक सचिन गुप्ता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा व्यापारियों के लिए की गई पहल सराहनीय है। पूर्व मुख्यमंत्री किसानों और व्यापारियों की समस्याओं से भली भांति परिचित हैं। कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि वह व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का कार्य करेंगे। सचिन गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री को करीब 176 वर्ष पुराना पंखा भेंट किया। जो कि 1945 सन में बनाया गया था और मिट्टी के तेल से चलता है। इस अवसर पर किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी, व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जौहर, प्रोफेसर डीपी सैनी, ईश्वरलाल शास्त्री, मनोहर लाल शर्मा, एडवोकेट राजेन्द्र चौधरी, सुभाष सरीन, कहकशा, सुभाष सैनी, रश्मि चौधरी, हाजी नौशाद, सुखमिंदर वाल्मीकि, सपना वाल्मीकि, प्रहलाद चौधरी, आकाश सक्सेना, सौरभ गोयल, करमजीत सिंह खोखर, पंकज सोनकर, जगदेव सिंह सेखो, लवी त्यागी, सौरभ चौरसिया, आरके त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।

रामनगर की दुकानों की समस्या का कांग्रेश अपने स्तर से करेगी निपटारा: हरीश रावत

रुड़की। सोमवार को रुड़की के जैन धर्मशाला में आयोजित उद्योग मिलन अभियान कार्यक्रम में पहंुचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सामने रामनगर में नगर निगम की दुकानों का मुद्दा रामनगर के व्यापारियों ने व्यापार मंडल महामंत्री कमल चावला के नेतृत्व में उठाया। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने स्तर पर समिति बनाकर इस मामले की जांच करेगी और फिर व्यापारियों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने सिविल लाइंस को नजूल मुक्त किए जाने के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर बनाये जाने की मांग की। अरविंद कश्यप ने कहा कि नजूल और लीज की भूमि पर निर्णय होना चाहिए ताकि नगर के व्यापारियों एवं वासियों को इसका लाभ मिल सके।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share