रुड़की।
कांग्रेस के नेता सलमान खुर्शीद अपनी पुस्तक में बोको हराम के साथ हिंदू संगठनों की तुलना कर देते हैं। तो कभी राशिद अल्वी श्रीराम का नाम लेने वालों को निशाचर कह देते हैं। इन सभी के नेता राहुल गांधी ने हिंदू धर्म की व्याख्या करते हुए घृणा की अभिव्यक्ति की हैं। इसी का विरोध करते हुए आज रुड़की विधानसभा में दोनों मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में चंद्रशेखर चौक पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका गया। साथ ही कहा कि हिंदू अपने आराध्य देवों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे और जगह-जगह प्रदर्शन होंगे। पश्चिमी मंडल अध्यक्ष प्रवीण संधू के द्वारा मांग की गई कि इस प्रकार देश में समाज को विभाजित करने के प्रयास करने पर सलमान खुर्शीद के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा कायम होना चाहिए। पुतला दहन करने वालों में पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिन्धु, पूरी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, महामंत्री संजय त्यागी, बृजमोहन सैनी, आदर्श गुप्ता, राजन गोयल, सावित्री मंगला, नवीन जैन, हर्षित गर्ग, गौरव त्यागी, मोहित राष्ट्रवादी, योगेश सिंघल, कमल सैनी आदि शामिल रहे।
हिंदू धर्म के आराध्य देवों का अपमान करने पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद पर हो देशद्रोह का मुकदमा, भाजपा नेताओं ने चंद्रशेखर चौक पर किया पुतला दहन
