रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) भारतीय महिला वैज्ञानिक संगठन/संस्था, रुड़की के अथक व प्रबल प्रयासों के फलस्वरुप रुड़की व हरिद्वार के लगभग 36 स्कूलों से 1700 बच्चों ने मैथस् ओलंपियाड में भाग लिया। यह ओलंपियाड रुड़की स्थित शाखा की संस्थापक स्व. डाॅ. विजया अग्रवाल की स्मृति में पिछले चार वर्षों से मनाया जाता आ रहा हैं। इस बार इसे राष्ट्रीय स्वरुप में मनाया जायेगा, क्योंकि संस्था इस बार अपनी 50वीं वर्षगांठ भी मना रही हैं। इस गैर सरकारी संस्था की 15 से अधिक शाखाएं देश के विभिन्न प्रदेश में स्थित हैं। जिसमें उच्च पदों पर आसीन महिलाएं कार्यरत हैं। इस संस्था का ध्येय विज्ञान, गणित, तकनीकी व मानविकी क्षेत्रों से संबंधित विषयों पर समय-समय पर लेक्चर वर्कशाॅप, वार्ता, शोध आदि के माध्यम से युवकों व विशेषतः युवतियों के मन में रुचि व जागरूकता पैदा करना हैं। इस संस्था द्वारा महिलाओं को सक्षम बनाने व अपने हुनर को समाज में प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता हैं। डब्ल्यूएसए नारी शक्ति को और अधिक सशक्त और आत्मविश्वास से भरपूर आगे लाने में अग्रसर हैं। डब्ल्यूएसए रुड़की के सभी सदस्य ग्रीनवे स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमति माला चैहान के सहृदय कृतज्ञ हैं एवं बार-बार दोहरा रही है कि उनके सहयोग के बिना इतनी बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन करना संभव नहीं था।










