Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / उत्तराखंड दौरे पर पहुँचे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से बूथ अध्यक्ष ठाकुर मोहित ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड दौरे पर पहुँचे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से बूथ अध्यक्ष ठाकुर मोहित ने की शिष्टाचार भेंट

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) आज उत्तराखण्ड दौरे पर पहंुचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से देहरादून स्थित उनके आवास पर जाकर बूथ अध्यक्ष ठाकुर मोहित ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोश्यिारी राजनीति में अपनी सादगी के लिए जाने जाते है। इस वजह से उन्हें उत्तराखंड में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक प्यार से भगत दा के नाम से पुकारते हैं।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के उत्तराखंड पहुंचने पर देहरदून स्थित उनके आवास जाकर आज भाजपा रुड़की पश्चिमी मंडल के बूथ अध्यक्ष ठाकुर मोहित ने पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें पीठ थपथपा कर आशीर्वाद दिया। ठाकुर मोहित ने कहा कि जिस तरह से महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना ने मिलकर दोबारा सरकार बनाई है, उसमें भगत सिंह कोश्यारी का बहुत बड़ा योगदान रहा है और उनकी राजनैतिक दूर दृष्टि सोच से ही सरकार बनना संभव हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share