Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / पदम सिंह रोड के खिलाफ भाकियू जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने झबरेड़ा थाने में दी तहरीर, लगाया यूनियन को बदनाम करने का आरोप

पदम सिंह रोड के खिलाफ भाकियू जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने झबरेड़ा थाने में दी तहरीर, लगाया यूनियन को बदनाम करने का आरोप

रुड़की। ( बबलू सैनी ) भाकियू (टिकैत) किसान संगठन में प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ और जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री के बीच विवाद लगातार गरमाता जा रहा हैं। विगत दिनों एक पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की ओर से जारी किये गये पत्र में अंकित था कि संगठन का प्रदेश अध्यक्ष लिखने वाले पदम सिंह रोड़ का संगठन से कोई वास्ता नहीं हैं। यदि वह यूनियन का नाम इस्तेमाल करता पाया जाता हैं, तो सम्बन्धित अधिकारी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लायें। जिसके बाद विगत दिवस प्रशासनिक भवन में पदम सिंह रोड़ ने बैठक कर अपने को यूनियन का प्रदेश अध्यक्ष बताया। इस सम्बन्ध में उन्होंने नरेश टिकैत से वार्ता का भी हवाला दिया था। लेकिन उक्त बैठक का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के आहवान पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान देहरादून स्थित कार्यालय पर पहंुचे और उन्होंने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि पदम सिंह रोड़ के पास संगठन में कोई पद नहीं हैं और न ही वह संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्हांेने यह भी बताया कि पदम सिंह रोड़ कहीं भी संगठन का नाम प्रयोग करते हैं, तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। उन्होंने जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री से कहा कि वह जिलाधिकारी व एसएसपी से मिलकर उन्हें जानकारी दें कि पदम सिंह रोड़ का संगठन से कोई लेना-देना नहीं हैं। यदि वह यूनियन का इस्तेमाल करते पाये जाते हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share