रुड़की। ( बबलू सैनी ) तहसील स्थित केम्प कार्यालय पर वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन जैन द्वारा देश की स्वतंत्रता क्राांति के महान व्यक्तित्व आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 126वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए भाजपा नेता जैन ने कहा कि देश की आजादी के लिए अंग्रेजी हुक्मरानों को खदेड़ने के लिए जिस प्रकार नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जापान के साथ मिलकर आजाद हिंद फौज का गठन कर एक जीनियस देशभक्त होने का परिचय दिया और द्वितीय विश्वयुद्ध के समय स्वतंत्रता प्राप्ति में अहम भूमिका निभाई थी। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सिद्धांतों व आदर्शों पर चलकर देश को विकास की ओर ले जाकर विश्व पटल पर नई पहचान दिला नए भारत का निर्माण कर रहे है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद बोस की मूर्ति स्थापित कर एक सच्चे अर्थों में देशभक्ति का जीता जागता उदाहरण स्तम्भ के रुप में दिया है। सभा में भाजपा वरिष्ठ नेता व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप, अशोक कुमार, कृष्णदत धीमान ने विचार व्यक्त कर नेताजी के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष सुनील कुमार गोयल ने की। तत्पश्चात् भाजपा नेता जैन ने नगर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर साफ-सफाई कर पुष्प माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में सुधीर चौधरी, अनुज आत्रेय, पंडित बाल गोविंद गोपाल, सचिन गोंड़वाल, रमेश कुमार, अमित कपूर, सुमित गागर, नरेश कुमार नागयान आदि मौजूद रहे।
उत्तराखंड
टिहरी
दिल्ली
देश
देहरादून
बड़ी खबर
ब्रेकिंग न्यूज
मेरठ
मेरी बात
राजनीति
राज्य
रुड़की
रुद्रप्रयाग
सोशल
हरिद्वार
तहसील स्थित कैंप कार्यालय पर भाजपाइयों ने भावपूर्ण स्मरण करते हुए मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती
