Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / वारंटी को छुड़ाने पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लगाया पुलिस पर जमकर पीटने का आरोप, पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद समाप्त किया धरना

वारंटी को छुड़ाने पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लगाया पुलिस पर जमकर पीटने का आरोप, पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद समाप्त किया धरना

भगवानपुर। ( भूपेंद्र्सिंह ) 
पुलिस द्वारा सिकरोढा गांव से पकडकर लाये गए एक वारंटी को छुड़ाकर लौटते समय भाजपा नेता एंव संभावित भगवानपुर विधानसभा प्रत्याशी मास्टर सतपाल, जिपं सदस्य अमन त्यागी, मनोज कपिल की दारोगा से किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के मामले में भाजपाइयों के मुताबिक दरोगा भजराम चौहान ने कांस्टेबल अमित शर्मा, सरवीर व अन्य एक दरोगा और दो सिपाहियों के साथ मिलकर उनकी लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। उन्होंने काफी समझने का भी प्रयास किया, लेकिन हमलावर पुलिसकर्मीयों ने उनकी एक नही सुनी। पिटाई के बाद भाजपाइयों ने खबर समर्थकों को दी, जिसके बाद काफी संख्या में लोग थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। मामला बढ़ता देख सीओ मंगलौर मौके पर पहुँचे ओर भाजपाईयों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भाजपाई आरोपी पुलिस कर्मियो को सस्पेंड करने की मांग पर अड़ गए। देर रात सीओ ने भाजपाईयों को बताया कि दरोगा भजराम चौहान, सिपाही अमित शर्मा, सरवीर को सस्पेंड किया जाएगा, बाकी एक दरोगा दो सिपाहियों पर भी जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर भाजपाई मानें और धरना समाप्त किया।
ज्ञात रहे कि एक वारंटी को छुड़वाने थाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए थे। जिसे पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद गिरफ्तार किया था, जो कि भाजपा का एक वरिष्ठ कार्यकर्ता बताया गया है। इसकी जानकारी जब भाजपा के नेताओं को लगी तो मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज कपिल, इकबालपुर गन्ना समिति अध्यक्ष अमन त्यागी और मास्टर सत्यपाल अन्य साथियों के साथ उसे छुड़वाने के लिए थाने पहुंच गए। बताया गया है कि पुलिस ने उसे छोड़ भी दिया था, लेकिन वहां से चलते समय थाने में ही उक्त भाजपा पदाधिकारियों की पुलिस के साथ नोकझोंक हो गई। वही भाजपा के पदाधिकारी पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share