जिला कार्यालय पर हुआ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्षों का जोरदार स्वागत

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) भाजपा जिला कार्यालय पर अल्पसंख्यक मोर्चा के नव-नियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति और मोर्चा के जिलाध्यक्ष अफजाल अली, भाजपा जिला महामंत्री अरविंद गौतम, प्रवीण संधू द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के कार्य में जुट जाने का आहवान किया। जिलाध्यक्ष अफजाल अली ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि उनकी टीम पूरी लगन से संगठन के कार्य करेगी और निश्चित रूप से लोकसभा 2024 का चुनाव भाजपा के पक्ष में जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, जिला महामंत्री अरविंद गौतम, प्रवीण संधू, जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, जिला मंत्री सतीश सैनी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, जिला कार्यालय प्रभारी बीएल अग्रवाल, प्रभजोत सिंह नामधारी मंडल अध्यक्ष पूर्वी रुड़की, सलमान साबिर मंडल अध्यक्ष पश्चिमी रुड़की, शादाब अहमद मंडल अध्यक्ष नगर भगवानपुर, उवेश हसन मंडल अध्यक्ष भगवानपुर ग्रामीण, मोहम्मद इंतशार मंडल अध्यक्ष झबरेड़ा नगर, डाॅ. तंजीम निजामी मंडल अध्यक्ष झबरेड़ा ग्रामीण, राव अजमल खान मंडल अध्यक्ष सुभाष नगर, मुर्सलीन मंडल अध्यक्ष पिरान कलियर, सलामत खान मंडल अध्यक्ष खानपुर, रियासत मंडल अध्यक्ष लंढौरा, अमजद हुसैन मंडल अध्यक्ष मंगलौर नगर, फिरदोस मंडल अध्यक्ष मंगलौर ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

Share