Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / भाजपा नेता नवीन जैन व अरविंद कश्यप ने आगामी चुनाव को लेकर शक्ति केंद्रों के बूथ अध्यक्षों के साथ किया जनसंपर्क

भाजपा नेता नवीन जैन व अरविंद कश्यप ने आगामी चुनाव को लेकर शक्ति केंद्रों के बूथ अध्यक्षों के साथ किया जनसंपर्क

रुड़की। भाजपा नेता नवींन कुमार जैन एडवोकेट ने  नगर के शक्ति केंद्रों के बूथ अध्यक्ष सुधीर जाटव पूर्व सभासद, शक्ति केंद्र संयोजक नीरज कपिल, गुलशन बेदी, डॉ. सुजीत शर्मा, व्यापारी नेता अरविंद कश्यप ने नगर के कई बूथों पर जनता के बीच पाल समाज, कश्यप समाज, जाटव समाज व मुस्लिम समाज के लोगों के बीच घर-घर जाकर घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा कार्यक्रम को लेकर पीएम मोदी की उपलब्धियो व जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी। जनसम्पर्क के दौरान भाजपा नेता नवींन जैन व अन्य भाजपा नेताओं ने आगामी 4 दिसम्बर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी रैली व देहरादून आगमन पर आयोजित जनसभा में लोगों से चलने की अपील की। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि मुस्लिम समाज व रेहडी मजदूर वर्ग का अपार जनसमर्थन मिशन 2022 की विजय हेतु मिल रहा है। भाजपा नेता नवींन कुमार जैन हमेशा सामाजिक व राष्ट्र सेवार्थ हेतू जनता के बीच सेवक के रुप में कार्य करते चले आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य मिशन 2022 में पुनः उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनाने का है। जनसम्पर्क के दौरान सुमित बिरला, सलीम, आशु, हरीश, नोशाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share