Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / भंगेड़ी महावतपुर गांव में भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर दी भावपूर्ण श्रद्घांजलि

भंगेड़ी महावतपुर गांव में भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर दी भावपूर्ण श्रद्घांजलि

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) अंत्योदय दिवस 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा बूथ अध्यक्ष सतपाल कश्यप के आवास भंगेड़ी महावतपुर पर मनाई गई। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धासुमन अर्पित की गई। इस उपलक्ष्य मंे आंगनबाड़ी केन्द्र में एक पीपल का वृक्ष लगाया गया। जिसमें भाजपा जिला मंत्री नवनीत सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह दिन भारतीय जनसंघ के महान विचारक ओर दार्शनिक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को समर्पित है। उनका सपना था, ‘समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास ओर सुविधा पहुंचे’ इसी विचार को ‘अंत्योदय’ कहा गया। मण्डल महामंत्री सुबोध शर्मा ने कहा कि यह दिवस उनके जीवन ओर योगदान की स्मृति तथा भारतीय राजनीति एवं समाज पर उनके प्रभाव को प्रमुखता से दर्शाने हेतु मनाया जाता है। उन्होंने अंत्योदय पर ध्यान केंद्रित किया, जिसका अर्थ है समाज में वंचित/उपेक्षित व्यक्ति का उत्थान ओर उनकी आवश्कताओं को पूरा करना है। उनका ‘एकात्म मानववाद’ का दर्शन व्यक्तिगत ओर सामुहिक कल्याण, सामाजिक न्याय, आर्थिक समानता तथा आत्मनिर्भरता पर केंद्रित था। जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे है। बूथ अध्यक्ष सतपाल कश्यप ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक थे, जो बाद में भाजपा के रुप में विकसित हुआ। जो आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भी प्रमुख विचारक थे। इस अवसर पर विरेंद्र शर्मा, आदित्य शर्मा, श्रवण कटारिया, सोनू, सुशील यादव, विक्रम, प्रीतम कश्यप, राहुल, पंकज, मुनेश राणा, विश्व कश्यप, ममता कश्यप, बबीता, ब्रिजेश, शर्मिला, कम्मो, सुमन, पंकज धीमान, महिपाल प्रजापति, आशु प्रजापति, सचिन भारती आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share