Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने बूथ-48 पर कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम मोदी के “मन की बात”

भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने बूथ-48 पर कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम मोदी के “मन की बात”

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने बूथ संख्या-48 आवास-विकास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ राष्ट्रहित कार्यक्रम के 95वें एपिसोड को सुना। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी द्वारा मन की बात से जनहित में देश की रचनात्मक व सामाजिक कार्यों पर चर्चा को सराहा। कहा कि मन की बात कार्यक्रम से देश के प्रधान सेवक मोदी जी ने भारतीय सभ्यता के पाश्चात्य संस्कृति, संगीत व देश में बढ़ती बीमारी मस्कुलर पैन के इलाज करने पर झारखंड के संजय द्वारा लाइब्रेरी खोलने पर उनकी खुलकर तारीफ की व देश के सेवाभाव रखने वाले नागरिकों से संजय कश्यप की तर्ज पर रोग उपचार लाइब्रेरी खोलने पर जोर दिया। मन की बात कार्यक्रम में मोदी ने फिज्योथ्रेपी का लाभ लेने पर चर्चा की। मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के उपरांत भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने कहा कि हम सबको राष्ट्र प्रधान सेवक के निःस्वार्थ भाव व राष्ट्र विकास पर देश की 130 करोड़ नागरिकों की स्वास्थ्यवर्द्धक रहने व उन्नति विकास मार्ग पर अग्रसर रखने के मुद्दों पर गहनता से विचार पूर्ण सोच पर आभार जताते हुए उनके हाथों को मजबूत करने हेतु संकल्पित हो शपथ ली। इस अवसर बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share