रुड़की।
शनिवार को भाजपा नेता मुनीश सैनी ने बूथ अध्यक्षों के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। इस मौके पर बोलते हुए भाजपा नेता मुनीश सैनी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र के सजग प्रहरी व सच्चे राष्ट्र भक्त के रूप में भारतवासियों के प्रेरणा स्त्रोत रहे। राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले दीनदयाल जी का यही उद्देश्य था कि वे अपने राष्ट्र भारत को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षिक क्षेत्रों में बुलंदियों तक पहुंचा देख सकें। उन्होंने कहा कि पं. दीन दयाल जी एक राजनीतिक विचारक होने के साथ-साथ श्रेष्ठ साहित्यकार, अनुवादक व पत्रकार भी थे। उनके द्वारा लिखी पुस्तकों में सम्राट चन्द्रगुप्त, भारतीय अर्थनीति एक दिशा, जगदगुरू शंकराचार्य विशिष्ट हैं। इसी के साथ उन्होंने भाजपा के बूथ अध्यक्षो के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाकर बूथ जीतो चुनाव जीतो कैंपेन को भी आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम में कलियर विधानसभा बूथ संख्या 105 से बेबी सैनी, 107 स्वराज सिंह, 108 मनोज सैनी, 109 मोहित अग्रवाल, 110 प्रवीण धीमान, अमित सैनी, डॉक्टर बृजपाल धीमान, पदम सिंह, अर्जुन सिंह, रणवीर चौधरी, मनोज त्यागी मनोज धीमान, राकेश धीमान, सुभाष सैनी, सुरेंद्र सैनी, नीरज सैनी, महक सैनी, मदन कश्यप, विपिन सैनी आदि मौजूद रहे।
उत्तराखंड
टिहरी
दिल्ली
देश
देहरादून
बड़ी खबर
ब्रेकिंग न्यूज
मेरी बात
मेहमान कोना
राजनीति
राज्य
रुड़की
रुद्रप्रयाग
सोशल
हरिद्वार
भाजपा नेता मुनीश सैनी ने कलियर विधानसभा के बूथों पर पहुंचकर मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
