Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / हत्या के आरोपी अशोक वर्मा को जल्द पदमुक्त करें भाजपा सरकार: एड. हिमांशु कश्यप

हत्या के आरोपी अशोक वर्मा को जल्द पदमुक्त करें भाजपा सरकार: एड. हिमांशु कश्यप

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) मानकपुर आदमपुर में एड. हिमांशु कश्यप के आवास पर कश्यप समाज के लोगों ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि उत्तराखण्ड की धामी सरकार मत्स्य सहकारी संघ के चेयरमैन अशोक वर्मा को पदमुक्त करें। कश्यप समाज के लोगों ने कहा कि इससे पूर्व भी हम अशोक वर्मा का विरोध कर चुके हैं। साथ ही कहा कि यदि राज्य की सरकार ने उन्हें जल्द पदमुक्त नहीं किया, तो वह सड़कों पर उतरकर आन्दोलन करने को मजबूर होंगे। साथ ही कहा कि मत्स्य से संबंधित उत्तराखण्ड सरकार में जितने भी पद हैं, उन पर कश्यप समाज का हक बैठता हैं, न की अन्य जाति के लोगों का। उन्होंने कहा कि अशोक वर्मा सुनार हैं और वह मत्स्य के बारे में कुछ नहीं जानते। उन्होंने कहा कि अशोक वर्मा पर इमरान नामक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का आरोप भी लगा हैं और वह अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। साथ ही कहा कि हत्यारोपी अशोक वर्मा को पार्टी द्वारा पहले ही पदमुक्त कर देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि भाजपा के जिला महामंत्री आदेश सैनी ने भी ब्यान दिया था कि अशोक वर्मा भाजपा पार्टी के सदस्य नहीं हैं। इस मौके पर एड. हिमांशु कश्यप, सत्य प्रकाश कश्यप, राजपाल कश्यप, महावीर कश्यप, आत्माराम कश्यप, उपाध्यक्ष मत्स्य सहकारी समिति मानकपुर रामपाल कश्यप, भूषण, विनय कुमार, कुलवंत सिंह, अनंत कश्यप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share