Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / पुरोला में भाजपा को लगा झटका, दुर्गेश लाल ने थामा हाथ

पुरोला में भाजपा को लगा झटका, दुर्गेश लाल ने थामा हाथ

देहरादून।
कांग्रेस-भाजपा में दल-बदल का खेल चल रहा है। ऐसे में बीजेपी ने जहां कांग्रेस के विधायक राजकुमार को भाजपा में शामिल किया, तो अब कांग्रेस ने भी झटका देते हुए भाजपा में शामिल रहे दुर्गेश लाल को कांग्रेस में शामिल कर लिया है।
2017 में पुरोला विधानसभा में दोनों राष्ट्रीय पार्टियों भाजपा और कांग्रेस को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कड़ी टक्कर देने वाले दुर्गेश लाल ने चुनाव के बाद भाजपा का दामन थामा था, पर अब भाजपा में अपनी दाल गलते ने देख आज कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है और कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के सामने कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था जता दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share