Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / भाजपा प्रत्याशी मास्टर सत्यपाल सिंह के चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर

भाजपा प्रत्याशी मास्टर सत्यपाल सिंह के चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर

रुड़की। ( बबलू सैनी ) भगवानपुर विधनसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मास्टर सत्यपाल का चुनावी अभियान तेजी के साथ आगे बढ़ रहा हैं। उनके साथ मंडल अध्यक्ष चन्दन त्यागी कंधे से कंधा मिलाकर जीत दिलाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आज उन्होंने टीम के साथ इकबालपुर शुगर मिल में डोर-टू- डोर जनसंपर्क कर लोगों से पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इसके साथ ही वह इकबालपुर मिल के महाप्रबन्धक सुरेश शर्मा से मिले और उनसे भी चुनाव में सहयोग करने की अपील की। इसके साथ ही अन्य गांवों में भी वह डोर-टू-डेार जाकर जनसंपर्क कर लोगों को भाजपा पार्टी की रीति-नीति से अवगत करा रहे हैं। चन्दन त्यागी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित की सैकड़ों योजनाएं चलाई गई हैं, जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा हैं। साथ ही लोगों का विश्वास भाजपा में बढ़ा हैं और अनेक युवा पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी भारी मतों से जीतकर देहरादून की पंचायत में पहंुचेंगे। ऐसा जसमर्थन से लग रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share