रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) कांग्रेस पार्टी की पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री पीके अग्रवाल एवं प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने जिला स्तर पर निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में उत्तराखंड के सभी जिलों में भारत जोड़ो यात्रा एक पद यात्रा के रुप में निकाली जाएगी।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में प्रत्येक जिले में भारत जोड़ो यात्रा एक पद यात्रा के रुप में निकाली जाएगी, जिसमें सभी कांग्रेसी नेता, पदाधिकारी एवं नेतागण उपस्थित रहेंगे। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और भारतीय जनता पार्टी की अराजक सरकारों के विरोध में देश की जनता अपनी आवाज बुलंद कर रही है। भाजपा अपने उद्योगपति मित्रों के लिए देश को लूटने में लगी है। भारतीय राजनीति में नफरत और सांप्रदायिक राजनीति का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। यह बुराइयां देश की अर्थव्यवस्था एवं लोकतंत्र के लिए दीमक के समान है। इस अवसर पर विधायक श्रीमती ममता राकेश, विधायक हाजी पफुरकान अहमद, विधायक वीरेंद्र जाती, हंसराज सचदेवा, ओबीसी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी, प्रदेश महासचिव विकास त्यागी, मीडिया कोआॅर्डिनेटर मुकेश सैनी, प्रदेश सचिव प्रिया थापा, रुड़की महानगर अध्यक्ष कलीम खान, प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता, नासिर परवेज, वीरेंद्र राणा, प्रदेश सचिव हेमेंद्र चैधरी, प्रदेश सचिव सुधीर शांडिल्य, मनोज जैनिथ, दीपक वर्मा, रईस अहमद, लवी त्यागी, जसविंदर सिंह एडवोकेट सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
उत्तराखंड के सभी जनपदों में पदयात्रा के रूप में निकाली जायेगी भारत जोड़ों यात्रा: पी.के. अग्रवाल
