Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / भगवानपुर पुलिस ने 3 गाय व 1 गौवंश को कराया बंधनमुक्त, एक आरोपी पकड़ा

भगवानपुर पुलिस ने 3 गाय व 1 गौवंश को कराया बंधनमुक्त, एक आरोपी पकड़ा

भगवानपुर।  ( बबलू सैनी ) पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चलाये गये अभियान के क्रम में भगवानपुर क्षेत्र में गौकशी में सलिप्त अभियुक्त को चिन्हित कर उनकी धरपकड हेतु सम्भावित ठिकानों पर दबिश देकर प्रभावी कानूनी कार्यवाही के निर्देशांे के परीणामस्वरुप आज भगवानपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई ग्राम महेश्वरी की तरफ एक वाहन मंे 3 गाय व 1 बछिया को क्रूरता पूर्वक लादकर ले जा रहे है। पुलिस टीम बताये गये स्थान पर पहंुची, तो ग्राम माहेश्वरी गेट पर अभि. अश्वनी पुत्र सतीश निवासी ग्राम बुड्ढाखेडा संतलाल थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर द्वारा वाहन संख्या यूके 11 बीटी 6968 में 3 गाय व 1 बछिया के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0स0 396/2022 धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0 बनाम अश्वनी पंजीकृत किया गया। जिसके बाद अभि0 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, एसआई कर्मवीर सिंह, हे.कां. युवराज सिंह व सिपाही नरेश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share