Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझौली के शिक्षक अशोक पाल सिंह ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझौली के शिक्षक अशोक पाल सिंह ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) रा.उ.मा.वि. बिझौली के शिक्षक अशोक पाल सिंह ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में आज वह स्कूली बच्चों के साथ नहर किनाने सोलानी पार्क में पहंुचे और वृक्षारोपण किया। इसके बाद उन्होंने बहादराबाद, ज्वालापुर स्थित उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वारम् में पहंुचकर लोगों को पौधे बांटे। उनकी यह मुहिम रंग ला रही हैं। दरअसल शिक्षक अशोक पाल सिंह पिछले 12 वर्षों से वृक्षारोपण अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार मौसम में बदलाव अधिक पेड़ों का कटान होना हैं। जब पेड़ अधिक मात्रा में कटेंगे, तो निश्चित रुप से मौसम बदलेगा और महामारी भी फैलने का खतरा बना रहता हैं। उन्होंने सभी लोगों से आहवान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करें। इसकी आज के युग में सख्त जरूरत हैं। इसका लाभ आने वाली पीढ़ी को भी निश्चित रुप से मिलेगा। साथ ही उन्होंने पॉलिथीन उन्मूलन अभियान के तहत लोगों को बताया कि पॉलिथीन का प्रयोग बिल्कुल न करें और यदि कहीं सड़क पर दिखाई दें, तो उसे उठाकर नियत स्थान पर डालें। इस दौरान अतुल, अमन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share