Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / भाजपा प्रत्याशी घोषित होते ही भगवानपुर नगर मंडल के अध्यक्ष सुनील बंसल समेत कार्यकारिणी ने दिया त्यागपत्र, भाजपा को लगा तगड़ा झटका

भाजपा प्रत्याशी घोषित होते ही भगवानपुर नगर मंडल के अध्यक्ष सुनील बंसल समेत कार्यकारिणी ने दिया त्यागपत्र, भाजपा को लगा तगड़ा झटका

रुड़की। ( बबलू सैैनी ) भगवानपुर भाजपा मंडल के पदाधिकारी संगठन की नीतियों से नाराज दिखाई दे रहे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष नगर मंडल भगवानपुर सुनील बंसल ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को लिखे त्याग पत्र के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि नगर मंडल भगवानपुर की कार्यकारिणी तथा समस्त मोर्चों की कार्यकारिणी एवं बूथ अध्यक्षों द्वारा जिला संगठन के उपेक्षा पूर्ण रवैये और गुटबाजी, चापलूसों व पार्टी के जयचंदों को बढ़ावा देने से आहत होकर अपने सभी पदों से त्याग पत्र दे दिया हैं। इस सम्बन्ध में समय-समय पर जिला संगठन को अवगत कराया गया, उसके बाजवूद भी उनके द्वारा लगातार मनमाने फैसले मंडल पर थोपे गये। जिसके कारण समर्पित सभी कार्यकर्ताआं का सम्मान आहत हुआ और इसी कारण हम सभी सामूहिक रुप से त्याग पत्र देने को बाध्य हुये।
बहरहाल कुछ भी हो, भगवानपुर में मंडल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रुप से इस्तीफा देना भाजपा के लिए बड़ा झटका हैं। वहीं भाजपा यहां दो गुटों में बंटी नजर आ रही हैं। इस बात से पता चलता है कि चुनाव बेहद नजदीक हैं और पार्टी प्रत्याशी को चुनाव में क्या मिलेगा, इसका सहज ही अंदाज लगाया जा सकता हैं। कहीं ऐसा न हो कि वह भी गुटबाजी का शिकार होकर शिकस्त खा जायें। अभी भी समय है भाजपा हाईकमान इस मामले में गम्भीरता से विचार मंथन कर पार्टी कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने का काम करें। त्याग पत्र देने वालों में मंडल अध्यक्ष सुनील बंसल, प्रीतम सिंह, भगत वर्मा, सुलेख चंद, कुंवरपाल, संजय धीमान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share