Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / माफी मांगे या परिणाम भुगतने को तैयार रहे विधायक प्रदीप बत्रा: गिरीश चेतन यादव

माफी मांगे या परिणाम भुगतने को तैयार रहे विधायक प्रदीप बत्रा: गिरीश चेतन यादव

रुड़की। ( बबलू सैनी )
25 जून को रुड़की व्यापार मंडल के अध्यक्ष और कश्यप समाज के शीर्ष नेता अरविंद कश्यप के पूतला दहन कार्यक्रम से आक्रोशित हुए निषाद पार्टी और कश्यप समाज के लोगो ने प्रैस क्लब हरिद्वार में प्रेसवार्ता कर अपना विरोध जताया और विधायक प्रदीप बत्रा को सार्वजनिक रूप से माफी न मांगने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे डाली। प्रैसवार्ता के दौरान निषाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चेतन यादव ने कहा कि अरविंद कश्यप एक सम्मानित व्यापारी तथा कश्यप समाज का प्रदेशस्तरीय चेहरा है। हाल ही में भाजपा द्वारा डॉ. कल्पना सैनी को राज्यसभा के लिए नामित किया गया है। कल्पना सैनी को अरविंद कश्यप अपनी बहन मानते हैं। इसलिए पार्टीवाद से ऊपर उठकर उन्होंने उनके स्वागत के लिए पूरे शहर भर में तैयारी की, लेकिन यह तैयारी विधायक प्रदीप बत्रा को पची नही, इसलिए उन्होंने निचले स्तर की राजनीति दिखाते हुए और अपनी निजी खुन्नस के चलते अरविंद कश्यप का पुतला जलाया, जिससे केवल अरविंद कश्यप ही नही बल्कि पूरे प्रदेश के कश्यप समाज की भावनाए आहत हुई है। जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नही किया जायेगा। निषाद पार्टी इसकी कार्य की घोर निंदा करती हैं। भले ही हम भाजपा के साथ गठबंधन में हो, लेकिन प्रदेश के कश्यप समाज के अपमान को किसी भी सूरत में स्वीकार नही किया जायेगा। इस दौरान अरविंद कश्यप ने कहा कि उन्होंने 32 वर्ष भाजपा की सेवा की है। प्रदीप बत्रा भले ही भाजपा के विधायक हो, लेकिन उन्हें कल्पना सैनी की ताजपोशी बर्दाश्त नहीं हो रही।उन्होंने कल्पना सैनी के स्वागत के लिए कहीं एक पोस्टर तक नहीं लगाया। यदि हमने शहर भर में उनकी उनके स्वागत के लिए होर्डिंग लगाए तो वह उन्हें रास नही आया। अरविंद कश्यप ने आरोप लगाते हुए कहा कि ओबीसी समाज को सम्मान और उसका हक न मिले, इसके लिए विधायक प्रदीप बत्रा हर काम करते हैं। इस दौरान कश्यप धर्मशाला के मीडिया प्रभारी सुशील कश्यप और कश्यप दल के अध्यक्ष बलराम कश्यप ने कहा कि विधायक प्रदीप बत्रा ने उस कश्यप समाज का अपमान किया है, जिसके बल पर वह तीसरी बार विधायक बने हैं। इस दौरान संवेधानिक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयभगवान कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज भाजपा का कट्टर वोटर है। बीजेपी नेताओं की ताजपोशी में कश्यप समाज का बड़ा सहयोग रहता है। यदि कश्यप समाज से विधायक प्रदीप बत्रा ने माफी नहीं मांगी, तो 2024 में के लोकसभा चुनाव में परिणाम बेहद गंभीर हो सकते हैं। प्रेसवार्ता में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रचारक श्याम कश्यप, रुड़की व्यापार मंडल के महासचिव कमल चावला तथा राजीव कश्यप, सुशील कश्यप, सुमित कश्यप, अरुण कश्यप, रामकिशन कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share