रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने खानपुर विधायक उमेश कुमार का लंढौरा चौराहे पर पुतला दहन किया, साथ ही विधायक के पुतले को लाठी डंडों से पीटा भी गया।
बताया गया है कि दो दिन पूर्व विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह के बीच गाडियों का टकराव हो गया था। जिसके बाद दोनों के समर्थक लंढोरा में आकर आपस मे भिड़ गए थे।
वहीं विधायक उमेश कुमार ने आरोप लगाया कि प्रणव सिंह के काफिले की गाड़ियों ने उनकी गाड़ियों में टक्कर मारकर उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन गाड़ियों में ही तोड़फोड़ हुई, उन्हें कोई नुकसान नही हुआ, जबकि उन्हें नुकसान पहुंचाने का पूरा प्रयास था। जिसकी तहरीर उन्होंने कोतवाली लक्सर में दी थी।
वहीं पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने आरोप लगाया कि लंढोरा में विधायक समर्थको ने उनके काफिले पर हमला किया, जिसमें उनकी गाड़िया भी क्षतिग्रस्त हुई है। आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने लंढोरा में चौराहे पर विधायक उमेश कुमार का पुतला दहन किया और उमेश कुमार के पुतले को लाठी डंडों से भी पीटा गया। सभासद एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास पाल ने कहा कि विधायक उमेश कुमार क्षेत्र में अशांति फैलाने का काम कर रहे है, उनके द्वारा पूर्व विधायक व उनके काफिले पर जिस तरह से हमला कराया गया, यह बहुत ही निंदनीय है। वहीं अन्य समर्थको ने भी उमेश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं लंढोरा मंडल अध्यक्ष अशोक पांडे ने कहा कि उमेश कुमार जनता से किये वायदों पर खरा नही उतर पाए है, उनकी गाड़ियों में अराजकतत्व घूमते है। वही महिला मोर्चा से किरण सिंह ने कहा कि जहां देश के हालात युद्ध जैसे बने हुए हैज़ वही एक विधायक भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने में लगा हुआ है, जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
