Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेता व टिकट के दावेदार मनोज तोमर ने सुना मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष का ऑनलाइन संबोधन

कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेता व टिकट के दावेदार मनोज तोमर ने सुना मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष का ऑनलाइन संबोधन

रुड़की। ( बबलूू सैनी ) भाजपा द्वारा वर्चुअल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी, मदन कौशिक प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री अजय द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने वर्चुअल सम्बोधन में कार्यकर्ताओं को पूर्ण निष्ठा के साथ आगामी चुनाव में प्रतिभाग करने की अपील करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान कराने की अपील की। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज तोमर ने वर्चुअल बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिभाग किया और पदाधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशानुसार भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान मनोज तोमर ने बताया कि वह भाजपा पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और रुड़की सीट से मजबूत दावेदार हैं। यदि हाईकमान ने उन्हें एक मौका दिया, तो वह रुड़की सीट को भाजपा की झोली में डालने का काम करेंगे। साथ ही कहा कि वह डोर-टू-डोर जाकर जनसंपर्क कर लोगों को भाजपा पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share