Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / मंगलौर मंडी का कार्यभार ग्रहण करने के बाद कार्यकर्ताओं ने किया अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत

मंगलौर मंडी का कार्यभार ग्रहण करने के बाद कार्यकर्ताओं ने किया अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत

रुड़की। भाजपा सरकार द्वारा हाल ही में डाॅ. मधु सिंह को मंगलौर मंडी का अध्यक्ष तथा डाॅ. सुरेश चैधरी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया था। शुक्रवार को डाॅ. मधु सिंह व डाॅ. सुरेश चैधरी मंगलौर मंडी स्थित कार्यालय पर पहंुचे और दोनों ने विधिवत् रुप से अपना-अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर सैकड़ों भाजपाई कार्यकर्ता मंडी पहंुचे और ढोल- नगाड़ों के साथ ही फूल-माला पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। वहीं मंडी के सचिव कुलदीप नौटियाल व कर्मी बिट्टू द्वारा भी पदाधिकारियों को सम्मान से नवाजा। इस मौके पर चेयरमैन डाॅ. मधु सिंह व उप-चेयरमैन डाॅ. सुरेश चैधरी ने झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, मंत्रीगण, मुख्यमंत्री व सरकार का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई हैं, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए मंडी को चार चांद लगाने का काम करेंगे। इस मौके पर बोलते हुए डाॅ. सुरेश चैधरी ने कहा कि उनकी सरकार ने यह सम्मान देकर सिद्ध कर दिया कि हमारी पार्टी में अन्तिम छोर पर बैठे कार्यकर्ता का सम्मान किया जाता हैं। वहीं विधायक देशराज कर्णवाल ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सचिन चैधरी, विश्वास चैधरी, शुभम गोयल, ऋषिपाल चैधरी, डाॅ. मनोज कुमार, मोहित राणा, विकास ठाकुर, गफ्फार, जमशेद, सलमान, डाॅ. प्रवेज, मो. साकिब आदि सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share