Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का आवास पर पहुंचकर पूर्व मंत्री ठाकुर संजय सिंह ने समर्थकों के साथ किया जोरदार स्वागत

जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का आवास पर पहुंचकर पूर्व मंत्री ठाकुर संजय सिंह ने समर्थकों के साथ किया जोरदार स्वागत

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) भाजपा द्वारा प्रदेश में जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद रुड़की के जिलाध्यक्ष बने शोभाराम प्रजापति का स्वागत कार्यक्रम लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में आज पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह अपने समर्थकों के साथ उनके आवास पर पहंुचे और जिलाध्यक्ष बनने पर शोभाराम प्रजापति को शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि उनके अनुभव का लाभ भाजपा पार्टी को मिलेगा और पार्टी लगातार मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि शोभाराम प्रजापति इससे पूर्व राज्यमंत्री भी रहे। तब भी उन्होंने पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अपना अहम योगदान दिया। अब जब वह जिलाध्यक्ष के पद पर आसीन हो गये हैं, तो उनके नेतृत्व में पार्टी दिन-दुनी-रात चैगुनी तरक्की करेगी और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा पार्टी से जोड़ने का काम किया जायेगा। वहीं नव-नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह व उनके समर्थकों का आभार जताया और कहा कि सभी लोग एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाये। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार हैं। दोनों ही सरकार आमजन के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं, जिनका लाभ आमजन तक पहंुच रहा हैं। इस मौके पर ठाकुर चन्दन सिंह, मंडल अध्यक्ष विकास पाल, सूरज नेगी, महेश पाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share