रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) राष्ट्र सम्मान संघ व मानवाधिकार संगठन ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट के नेतृत्व में तहसील कैम्प कार्यालय स्थित भगवान शिव मंदिर प्रांगण में भाजपा पदाधिकारियांे व अधिवक्तागणों ने आचार्य आदर्श भारद्वाज द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर भगवान विश्वकर्मा का पूजन विधिवत कराया एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिवस पर हवन यज्ञ कर आहुति दी। साथ ही भगवान शिव महाकाल का विधिवत पूजन कर दुग्धाभिषेक कर उनके दीर्घायु होने व स्वस्थवर्द्धक रहने की कामना कर भगवान शिव महाकाल से प्रार्थना की। इस अवसर पर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा व पश्चिमी मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हम कामना करते हैं कि वह हमेशा राष्ट्र को अपने नेतृत्व में संभाले रहे और पूर्ण वैभवशाली बनाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर संघ चालक जल सिंह सैनी ने भी प्रधानमंत्री मोदी के जीवन चरित्र पर व्याख्यान रखा। भाजपा नेता नवीन कुमार जैन ने कहा कि राष्ट्र के लिए सौभाग्य है कि आज भगवान विश्वकर्मा सृष्टि रचनाकार का जन्मोत्सव है जिसे पूर्ण राष्ट्र मना रहा है। विश्वकर्मा जी ब्रह्मा के मुख से प्रकट हुए थे। उन्होंने इंद्रलोक, स्वर्गलोक व लंका, पुष्पक विमान की रचना की थी और इससे बड़ा सौभाग्य है कि हम आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मना रहे है। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों को शॉल ओढाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बीएल अग्रवाल, केडी धीमान, वीरेंद्र कुमार शर्मा, सुजीत कुमार शर्मा, भाजपा नेता ललित अग्रवाल, नरेद्र कुमार जैन, अनुज आत्रेय, सुशील कुमार, नरेश कुमार नागियांन, सचिन गोंड़वाल, एडवोकेट आशीष पंडित, सहजाद, पंकज जैन, सुमित बिरला, सुनींल गोयल एडवोकेट, अनिल वालिया, सुधीर चौधरी, अनिल वर्मा, सुमित बिरला, अशोक कुमार, हेमा रावल, शुर्ति देवी, सुधा लखेड़ा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।