रुड़की। बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिला प्रमुख गीतेन्द्र सैनी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति से अवगत कराते हुए बताया कि संगठन के स्थापना दिवस 1949 से लेकर वर्तमान समय तक विद्यार्थी परिषद राष्ट्र के पुनः निर्माण के उद्देश्य को लेकर छात्र हितों में निरंतर कार्य कर रहा हैं। संगठन के कार्यकर्ता निष्काम भाव से राष्ट्र सेवा में कार्य कर रहे हैं। नवीन कार्यकारिणी में रुड़की नगर का अध्यक्ष सुखदेव सिंह रावत व नगर मंत्री का दायित्व विवेक चौधरी को दिया गया। इसके साथ ही नगर मंत्री शिवम कुमार, सह-मंत्री नरदेव प्रधान, सह-मंत्री साहिल सिंह रावत, नगर उपाध्यक्ष अंकित सैनी, नगर उपाध्यक्ष दीपांशु चौधरी, मीडिया प्रमुख उज्जवल खंतवाल, सोशल मीडिया प्रमुख सुनील कश्यप, तहसील संयोजक अभिषेक सैनी, सह-संयोजक दिवांस कुमार, आन्दोलन प्रमुख सिद्धार्थ चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य सचिन राजपूत, रितिक गुर्जर, अभियंक चौधरी व कार्यालय मंत्री राहुल चौहान बनाये गये हैं। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री अरूण राही, हरिद्वार नगर मंत्री अमन, विभाग सह-संयोजक नितिन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि सैनी, जिला प्रमुख गीतेन्द्र सैनी आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share