Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / आप कार्यकर्ताओं ने महापौर व अधिकारियों के कार्यालयों का गौमूत्र से किया शुद्धिकरण

आप कार्यकर्ताओं ने महापौर व अधिकारियों के कार्यालयों का गौमूत्र से किया शुद्धिकरण

रुड़की। रुड़की नगर निगम में पिछले कुछ दिन से लगातार उठा-पठक चल रही हैं। मेयर और पार्षदों, अधिकारियों की आपसी खींचतान को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने भी अब बड़ा मोर्चा खोल दिया हैं। सोमवार को आप पार्टी के कुछ कार्यकर्ता नगर निगम में पहंुचे, जहां उन्होंने मेयर गौरव गोयल, मुख्य नगर आयुक्त नुपूर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त चन्द्रकांत भट्ट के कार्यालय का गौमूत्र व जल छिड़ककर शुद्धिकरण किया। साथ ही नगर निगम के महापौर और अधिकारियों के कार्यालय के बाहर गाय का गोबर भी लिपा। इस दौरान आप नेता दीपक लाखवान ने कहा कि नगर निगम के महापौर ओर अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और इसका असर शहर के विकास पर पड़ रहा हैं। उन्होंने निर्माण कार्यों मंे मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया तथा महापौर गौरव गोयल व अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। आप नेता नरेश प्रिंस ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों के कारण शहर विकास के बजाय विनाश की ओर जा रहा हैं। सभी अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि आप पार्टी नगर निगम के अधिकारियों और महापौर की लापरवाही को किसी सूरत में भी बर्दाश्त नहीं करेगी। जिस जिम्मेदारी के लिए इन्हें यहां बैठाया गया है, वह विकास की ओर देखें। इस मौके पर विजय शर्मा, नरेश प्रिंस, अंकित, सौरभ भाटिया, नंदलाल गोस्वामी, दुष्यंत महारथी, नरेश सब्बरवाल, नंदलाल, अनिल कश्यप, अंकित, सतेन्द्र, शुभम वाजपेयी, दीपक, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share