Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / एक आम कार्यकर्ता को भाजपा पार्टी में ही मिल सकता है ऊंचा मुकाम: महेंद्र भट्ट

एक आम कार्यकर्ता को भाजपा पार्टी में ही मिल सकता है ऊंचा मुकाम: महेंद्र भट्ट

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) सलेमपुर राजपुतान में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी हैं, जहां एक आम कार्यकर्ता उच्च पद तक पहंुच सकता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आमजन के लिए कार्य करती हैं और विकास भी इसी सरकार में होता हैं। पार्टी देश की अखंडता तथा देश का नेतृत्व करने वाली हैं। भाजपा के सदस्य अपनी मां से ज्यादा सम्मान मातृभूमि का करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में मंदिर बनवाया, कश्मीर से 370 हटवाई तथा आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा सभी सीटें जीतकर आयेगी। वहीं पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास न करने का दुष्प्रचार किया जा रहा हैं। अब जिला पंचायत चुनाव में इस गलती को सुधरने का मौका हैं। कार्यकर्ता एकजुट होकर सीएम धामी व पीएम नरेन्द्र मोदी को मजबूत करने का काम करें। उन्होंने कहा कि जब उनका टिकट कटा था तो थोड़ी देर के लिए अफसोस हुआ, लेकिन उसके बाद उन्होंने राजपाल सिंह की जीत के लिए कार्य किया। दुर्भाग्य रहा कि वह यह सीट नहीं जीत पाये और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा सभी सीटें जीतेगी। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने कार्यक्रम का द्वीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। इस मौके पर आदेश सैनी, सुशील त्यागी, वैजयंती माला, अशोक शर्मा आर्य, सुबोध शर्मा, मनोज कुमार, संदीप खटाना, राजपाल सिंह, सुरेन्द्र कश्यप, विपिन गर्ग, अरशद अली, विकास राणा, आनंद सैनी, मनोज, दुष्यंत शर्मा, गीता कार्की, हेमा बिष्ट, दीपक सैनी, सचिन चौधरी, पदम सिंह, सुशील चौधरी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share